School Readiness song video written and prepared by KANCHAN KUMARI PRT Music KV SAHARSA.

School Readiness song video written and prepared by KANCHAN KUMARI PRT Music KV SAHARSA.

विद्यालय परिसर , शिक्षकगण , एवं विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों के विषय में कक्षा प्रथम के बच्चों को जानकारी देने
हेतु पेश है ये गीत
-------------------------------------------------
चलो -8 , स्कूल चलें ।
चुन्नू , मुन्नू , बबली , पिंकी,
देर करो न , बज गई घंटी।
न ही घबराना है , न ही शरमाना है,
नई-नई प्यारी-प्यारी ,दुनियाँ बसाना है ।
चलो चलें -------
चलो -8 , स्कूल चलें ।
दोस्त मिलेंगे, खूब खेलेंगे।
सब मिलकर हम, मजे करेंगे ।
धमाचौकड़ी कभी करेंगे
कभी तो मिल जुल ,लंच करेंगे,-
हरी घास की चादर वाली ,
मैदानों में दौड़ करेंगे।
देखो देखो रंग बिरंगे,झूले कितने प्यारे ,
आओ हम भी झूला झूलें ,झूल रहे हैं सारे ।
चक - चक चिक - चिक

लाइब्रेरी में ,बुक पढ़ेंगे ,
टी•वी• में कार्टून देखेंगे।.
कितने सारे कम्प्यूटर हैं ,.
हम भी कम्प्यूटर सीखेंगे ।.
कब्स और बुलबुल बनकर हम तो --
नेकी और भलाई करेंगे ।
CCA में हुनर दिखाने,
हम तो participate करेंगे ।
फनडे को एन्जॉय करेंगे,
थोड़ा - थोड़ा पढ़ भी लेंगे ।.
अच्छे बच्चे बनकर सबके , बन जाएंगे प्यारे ,
मम्मी पापा सर और मैडम , प्यार करेंगे सारे ।
चक - चक चिक - चिक

चलो देखने म्यूजिक रूम , ----

चलो देखने म्यूजिक रूम ,
जिसे देख मन जाए झूम ,
गाए और बजाएं या फिर
नाचें छम छम छूम छूम छूम.

त से तबला ताल बजाता
स सितार सुर साज सजाता।
ढ ढोलक पर थाप लगाता।
ह हारमोनियम हाल सुनाता
प से देख पियानो बाजे
श शहनाई साज सजाबे।
ग गिटार गुन गुन गुन गाबे
क करताल झनाझन बाजे ,
रंग बिरंगे खेल खिलौने , लगते कितने प्यारे ,
सबसे प्यारे सबसे न्यारे , सर मैडम हमारे ।
चक - चक चिक - चिक

देखो अपना यूनिफॉर्म।

प्यारा- सा यूनिफॉर्म पहन के , )
देखो लगते कितने प्यारे ।
अलग अलग ऋतुओं के होंगे ,
अलग अलग यूनिफॉर्म तुम्हारे ।।
नए - नए जूते ओ मौजे ,
नया नया lunchbox तुम्हारा ।।
नई नई book , नए notebook ,
नया - सा school bag तुम्हारा ।।
लाल ,पीला ,हरा ,नीला,टीशर्ट कितने सारे ,
सुभाष ,टैगोर , अशोका ,रमण , हाउस हैं तुम्हारे ।
चक -चक चिक - चिक

चलो देखते prayer ground
शुरु यहीं से होता round ,
करते जहाँ नित्य सब मिलकर ,
प्रातः ईश्वर का आह्वन, ---
नित्य प्रतिग्या करते , जिससे। ---
बनें एक सच्चा इंसान ।
अवसर देता मंच हमें ये , ---
करने प्रतिभा का अवधान ।
सुनें प्रार्थना करते कैसे , दीदी भैया सारे
सीखेंगे सुन कर उनको फिर , कर लेंगे हम सारे ।
प्रार्थना
प्रार्थना का वीडियो , लीरिक्स प्रतिग्या , अन्य एक्टिविटी

शिक्षक परिचय -------

चलो चलें प्राचार्य कक्ष में , जहाँ बैठते हैं प्राचार्य ।
करो नमस्ते इनको , ये हैं विद्यालय के श्रेष्ठ आचार्य ।

मिलो प्रधानाध्यापक से ,प्राथमिक कक्षा के यही आधार।

ये वे गुरुजन हैं , जो तेरी , प्रतिभा को देंगे आकार ।

बुला रही संगीत शिक्षिका , आ जा नए सितारे ,
स्वागत है संगीत सदन मे , नन्हें मुन्ने प्यारे ।

क्यों बच्चों !!!! ----है न विद्यालय में मजा ही मजा !!!!!!
तो अब टेंशन को दे दो पेंशन !!!!!!!
और आ जाओ स्कूल !!!!!!

SchoolReadinessvideo

Post a Comment

0 Comments